Posts

Showing posts from August, 2020

visit to aghanjar mahadev

Image
मेरे घर के सामने धौलाधार की पहाड़ियां दिखती हैं जो आजकल अक्सर बादलों से ढकी रहती हैं कभी तो पहाड़ियों पर एक सफेद चादर जैसी बादल ओढा देते हैं । तब सफेदी के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता ।आजकल घर के पास जो खड्ड rivulet है उसमें पानी बहुत ज्यादा है, उसकी आवाज इतनी अधिक होती है अगर कोई गेट के बाहर से बात करे तो सुनाई नहीं देती है । परंतु अकेले में जब आप आवाज को महसूस करते हो ऐसे लगता है प्रकृति ने आपके लिए कोई संगीत छेड़ा हो । कल अघंजर महादेव गई थी, भगवान शिव के दर्शन करके बहुत अच्छा लगता है अक्सर में वहां खड्ड rivulet के पानी में मैं घण्टों पैर डालकर बैठी रहती हूँ । यह पानी बर्फ से निकल कर आता तो बहुत ठंडा होता है । कल मैं नीचे पानी तक नहीं जा पाई सीढियों पर फिसलन बहुत ज्यादा थी । कल मंदिर में एक क्या मेहमान आया है,.... छोटा सा बछड़ा बहुत ही सुंदर है ।उसके गले में घुंगरू डाले हैं जिनकी  आवाज बहुत ही प्यारी है।  I am using app for translation its not did by me  In front of my house, Dhauladhar hills are seen, which are often covered with clouds nowadays, sometimes the...

बारिश वाला दिन, a rainy day

आज सुबह जब मैं घर के बाहर सफाई कर रही थी, बारिश की बूँदें मुझे चुपके चुपके भिगो रही थीं ,यहां चुपके चुपके से मेरा अभिप्राय है कि पहाड़ों पर जब हल्की बारिश होती है तो आपको गिरती हुई दिखती ही नहीं सिर्फ आप भीग जाते हैं  This morning while I was cleaning outside the house, The raindrops were soaking me secretly, here I secretly mean that when there is light rain on the mountains, you do not just see falling but only you get wet